CSK vs SRH: धोनी ने आईपीएल में बनाया महारिकॉर्ड, रोहित-कोहली भी हासिल नहीं कर पाए ये ऐतिहासिक मुकाम
Advertisement
trendingNow12226638

CSK vs SRH: धोनी ने आईपीएल में बनाया महारिकॉर्ड, रोहित-कोहली भी हासिल नहीं कर पाए ये ऐतिहासिक मुकाम

MS Dhoni Record: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविवार को खेले गए IPL मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 78 रनों से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की IPL 2024 में यह 10 मैचों में पांचवीं जीत रही. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इसी के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है. 

CSK vs SRH: धोनी ने आईपीएल में बनाया महारिकॉर्ड, रोहित-कोहली भी हासिल नहीं कर पाए ये ऐतिहासिक मुकाम

MS Dhoni Record: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविवार को खेले गए IPL मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 78 रनों से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की IPL 2024 में यह 10 मैचों में पांचवीं जीत रही. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इसी के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फिलहाल 10 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.810 है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की यह जीत बहुत खास रही है.

धोनी ने आईपीएल में बनाया महारिकॉर्ड

दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में महारिकॉर्ड बना दिया है. महेंद्र सिंह धोनी के अलावा आईपीएल के इतिहास में कोई भी क्रिकेटर ये बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाया है. दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 150 मैच जीतने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा 150 बार जीत का स्वाद चख चुके हैं. 

IPL में धोनी के कमाल रिकॉर्ड्स 

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2008 से लेकर अभी तक IPL में कुल 259 मैच खेले हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने 259 IPL मैचों में 150 जीत दर्ज की है. महेंद्र सिंह धोनी ने 259 आईपीएल मैचों में 39.53 की औसत से 5178 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है. IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी बतौर क्रिकेटर खेल रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने अब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है.   

IPL में बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड 

1. महेंद्र सिंह धोनी - IPL में 150 जीत

2. रोहित शर्मा - IPL में 133 जीत

3. रवींद्र जडेजा - IPL में 133 जीत

4. दिनेश कार्तिक - IPL में 125 जीत

5. सुरेश रैना - IPL में 122 जीत

Trending news